ASANSOL

ईसीएल की जमीन पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, टीएमसी नेता विनोद नोनिया के कथित कार्यालय को किया ध्वस्त

*बंगाल मिरर, रानीगंज*: ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टीएमसी नेता विनोद नोनिया से जुड़े बताए जा रहे एक कथित पार्टी कार्यालय को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। ईसीएल की जमीन पर बने इस कथित अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।जानकारी के अनुसार, ईसीएल और प्रशासन की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से निर्माण को तोड़ने का अभियान शुरू किया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।अभियान के समय चापुई कोलियरी के एचआर सोमू तिवारी तथा निमचा फाड़ी पुलिस मौके पर मौजूद रही। अधिकारियों ने भवन के अंदर रखे फर्नीचर, सोफा, टेबल समेत अन्य सामान जब्त कर लिया। इसके बाद बुलडोजर से पूरे ढांचे को ध्वस्त कर दिया गया।

कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर जुट गए।स्थानीय भाजपा नेता संजय रुइदास ने दावा किया कि यह कार्यालय लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस नेता विनोद नोनिया से जुड़ा हुआ था। हालांकि इस मामले में अभी तक तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।ईसीएल अधिकारियों का कहना है कि कंपनी की जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के अतिक्रमण हटाने के अभियान जारी रहेंगे।ईसीएल की इस कार्रवाई को लेकर पूरे क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *