ASANSOL

Asansol : हाथ जोड़कर मेयर की अपील, कल तक का अल्टीमेटम, नागरिकों‌ का सवाल क्या होगी कार्रवाई ?

बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol हटन रोड में जाम और अवैध अतिक्रमण की समस्या पर आसनसोल नगर निगम का एक्शनआसनसोल के हटन रोड इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या कोई नई नहीं है। प्रशासन के अनुसार, सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण, दुकानों का अनधिकृत निर्माण, और टोटो व ऑटो के कारण यहाँ जाम की स्थिति बनी रहती है। पुलिस प्रशासन ने ऑटो के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल तय किए हैं, लेकिन टोटो के लिए अभी तक कोई निश्चित जगह नहीं बनाई गई है।

मंगलवार सुबह मेयर विधान उपाध्याय और चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने हटन रोड पहुँचकर दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने की अपील की। मेयर ने टोटो चालकों के लिए अलग पार्किंग स्थल बनाने की भी बात कही। दूसरी ओर, दुकानदारों ने बताया कि नाली निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा, इसलिए वे अपनी दुकानें हटा लेंगे।मेयर विधान उपाध्याय ने बताया कि नाली निर्माण के लिए राशि आवंटित हो चुकी है और टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है, लेकिन कार्य शुरू नहीं हो पाया था। उन्होंने कहा, “हल्की बारिश में जलजमाव की समस्या से बचने के लिए नालियों पर अवैध कब्जा हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

आज से दुकानदार अपनी दुकानें हटाना शुरू करेंगे और गुरुवार से निगम कार्य शुरू कर देगा।” उन्होंने यह भी बताया कि पहले भी इस दिशा में प्रयास किया गया था, लेकिन उनकी तबीयत खराब होने के कारण काम पूरा नहीं हो पाया। अब इस बार कार्य को पूरा किया जाएगा।ट्रैफिक जाम के समाधान के लिए मेयर ने बताया कि निगम के 13 नंबर पार्किंग को ऑटो स्टैंड में बदला जाएगा, ताकि सड़क पर ऑटो खड़े न हों। इस संबंध में पुलिस प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं।इस पहल से हटन रोड की ट्रैफिक और जलजमाव की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।

सोमवार को आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक और चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने हटन रोड का दौरा किया। उन्होंने बताया कि खराब निकासी व्यवस्था के कारण हल्की बारिश में भी जलजमाव हो जाता है। नालियों के ऊपर और सड़क पर अवैध अतिक्रमण ने इस समस्या को और गंभीर कर दिया है। इसके समाधान के लिए मंगलवार को दुकानदारों को शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाने के लिए समझाया गया और गुरुवार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने की घोषणा की गई।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!