आसनसोल में मारवाड़ी महिला समिति की शुरू हुई प्याऊ सेवा
बंगाल मिरर, आसनसोल, 30 अप्रैल। बढ़ती गर्मी को देखते हुए आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा राह लेन बस स्टैंड पर प्याऊ सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा का उद्देश्य राहगीरों और जरूरतमंदों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम का उद्घाटन वार्ड नंबर के काउंसलर आमला खातून सहित प्रमुख समाजसेवियों दीपक तोदी, कैलाश दीवान, सियाराम अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल और विकास जालान की उपस्थिति में किया गया।समिति की ओर से राहगीरों को शीतल जल के साथ शरबत, तरबूज, खीरा, ककड़ी और चना वितरित किया गया। भीषण गर्मी में इस सेवा से लोगों को काफी राहत मिली। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और इसे जनहित में सराहनीय कदम बताया।














समिति की सदस्य रेखा गाड़ीवान, मधु डुमरेवाल, निधि पसारी, प्रीति खेमानी, लक्ष्मी अग्रवाल, कांता खेमका, वीनस खेमानी, रश्मि अग्रवाल, पिंकी जालान, सिंपा जालान, ऐश्वर्या माखरिया, संगीता अग्रवाल, शीला अग्रवाल, बंदना अग्रवाल, स्नेहा खेमानी, बिनीता माखरिया और सविता जालान सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं।समिति द्वारा बताया गया कि यह प्याऊ सेवा आगामी एक महीने तक निरंतर जारी रहेगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों को गर्मी में राहत मिल सके।

