Income Tax की दबिश शिल्पांचल के कारोबारियों पर
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : Income Tax शिल्पांचल के विभिन्न हिस्सों में औद्योगिक प्रतिष्ठान्नों में आयकर की दबिश की सूचना है। आयकर की कार्रवाई के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। शिल्पांचल के बराकर, रानीगंज, आसनसोल और जामुड़िया के विभिन्न कारोबारियों के यहां सुबह से ही आयकर अधिकारियों की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। Income Tax जिसके बाद से उन प्रतिष्ठान्नों में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि आयकर अधिकारियों ने विभिन्न दस्तावेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। प्रबंधन के लोगों तथा कर्मियों के मोबाइल आदि ले लिये हैं। अनुमान है कि यह छानबीन घंटों तक चलेगी। हालांकि औद्योगिक संस्थान दावा कर रहे हैं कि छापेमारी नहीं यह आयकर का सर्वे है।
Read More