ASANSOL

Ek छोटी सी पहल लगायेगी देवघर सेवा कैंप

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर: Ek छोटी सी पहल संस्था के द्वारा त्रिवेणी मोड़ बर्णपुर में कल रित एक सामूहिक बैठक की गई जिसमें संस्था के आने वाले कार्यक्रम देवघर सेवा कैंप के विषय वस्तु के बारे में दिशा निर्देश तय किए गए |संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक मनोज कुशवाहा ने बताया कि कटोरिया में तीन दिवसीय राहत सेवा शिविर हम लोग लगाने जा रहे हैं | यह सेवा कैंप छोटी सी पहल संस्था विगत 5 वर्षों से देवघर के कटोरिया में सेवा कैंप लगाकर सेवा शिव भक्तों का करती आ रही है| इस सेवा कैंप में सदस्य देवघर में दर्शानार्थी और बाबा के भक्तों को सुबह से फल आहार, चना बताशा, पूरी सब्जी,भोग आदि कि सेवा देते हैं,साथ ही साथ संस्था के द्वारा वहाँ पर मेडिकल कैंप लगाया जाता है जिसमे प्रतिष्ठित एमबीबीएस डॉक्टर राहगीरों की सेवा करने के लिए एवं उनके शारीरिक समस्याओं का निदान करने के लिए उपस्थित रहते हैं |

आज के बैठक में संस्था द्वारा यह महत्वपूर्ण सामूहिक निर्णय लिया गया कि सभी सदस्य आने वाले दिनांक 7 अगस्त को बर्णपुर टाउन बारी मैदान शिवलिंग की पूजा अर्चना के बाद सेवा कैंप के लिए देवघर प्रस्थान करेगी जिनमें लगभग 100 से अधिक सदस्य जिसमें रामनाथ तिवारी , उमेश सिंह, आनंद शाह, उदय भान चौबे पप्पू श्रीवास्तव, चंद्रशेखर सिंह ,डॉक्टर यशवंत विशेष रूप से कार्यभार में रहेंगे |

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *