ASANSOLASANSOL-BURNPUR

संपत्ति हड़पने के लिए की गयी साजिश ः उप्पल

हमलोग पर लगाये गये आरोप बेबुनियाद ः भावना

भावना उप्पल का शिकायत पत्र

बंगाल मिरर, आसनसोल ः आसनसोल के समाजसेवी सह उद्योगपति आरएस चौधरी के निधन के बाद उनकी पैतृक संपत्ति पर अधिकार को लेकर जारी विवाद के बीच अब भावना उप्पल ने एक शिकायत पत्र देकर कहा है कि उनकी संपत्ति को हड़पने के लिए उनके खिलाफ साजिश की जा रही है। इसकी आशंका उन्हें भारत आने से पहले ही थी। इसलिए उन्होंने लॉकडाउन के कारण भारत न आ पाने की स्थिति में ई मेल के माध्यम से पुलिस से शिकायत की थी। उन्होंने उनकी संपत्ति को आरएस चौधरी(बीते 13 अगस्त को उनका निधन हो गया), उनके पुत्र गुरविंदर सिंह चौधरी एवं अंजना बोस मिलकर हड़पना चाहते है।

इसे लेकर उन्होंने पहले भी आसनसोल दक्षिण थाना में मामला दर्ज कराया था। उन्होंने कहा कि उन्हें आशंका थी कि यह लोग मिलकर संपत्ति हड़पने के लिए कोई बड़ी साजिश करेंगे। इसके साथ ही आरएस चौधरी की मौत का इल्जाम उनके पर उपर लगायेंगे। इसलिए उनलोगों ने पहले से ही पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी। वह लोग इस तरह के किसी तरह के अनैतिक कार्य में शामिल नहीं है। उनपर लगाये जा रहे सारे आरोप बेबुनियाद एवं झूठे हैं। उनकी संपत्ति को हड़पने के लिए साजिश कर उन्हें बदनाम किया जा रहा है।