Breaking : Burnpur में गैस सिलेंडर से भड़की आग, 4 झुलसे
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर: Breaking : Burnpur में गैस सिलेंडर से लगी आग। हीरापुर थाना अंतर्गत बर्नपुर के ध्रुव डंगाल इलाके में गैस सिलेंडर से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कई लोग मामूली रूप से झुलस भी गए हैं दमकल कर्मियों ने पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2020/11/IMG-20201113-WA0016.jpg?resize=500%2C282&ssl=1)
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह ध्रुव डंगाल इलाके में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। इस आग में 4 लोग झुलस गए तथा घर 19 को सामान भी क्षतिग्रस्त हुआ है इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही लोग आशंकित रहे कहीं सिलेंडर ब्लास्ट ना हो जाए।