बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रार्थी अग्निमित्रा पाल को लेकर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में रातोरात लगाये गये पोस्टरों से खलबली मची हुई है। यह पोस्टर किसने लगाये हैं, इसे लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर चालू हो गया है। टीएमसी का कहना है कि यह भाजपा की आपसी गुटबाजी का परिणाम है। वहीं भाजपा ने इसके लिए सीधे टीएमसी को आरोपी ठहरायाहै। भाजपा का कहना है कि टीएमसी की यह दुष्प्रचार की राजनीति है। काले रंग के पोस्टर में बांग्ला में लिखा हुआ है बीजेपी प्रार्थी अग्निमित्रा पालेर चार्जशीटविधानसभा – आसनसोल दक्षिणबेआइनी जमायतेर अभिजोग( अवैध रूप से भीड़ जमा करने का आरोप)सरकारी विधि ओ निर्देशिकाके प्रकाशे ना मानार अभिजोग ( सरकारी निर्देश को खुलेआम नहीं मानने का आरोप)महिलादेर निये तार कुरुचिकर मंतब्ये उठेछिलो समालोचनार झड़ ( महिलाओं को लेकर उसके कुरुचिकर वक्तव्य को लेकर हुई थी समालोचना) अपराधीदेर भोट कोरबेन ना( अपराधियों को वोट न दें) अब चुनाव से ऐन पहले
Read More