IAS शेखर कुमार चौधरी दुर्गापुर के SDO, बुद्धदेव पान पूर्व बर्द्धमान DPLO
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : पश्चिम बर्द्धमान जिले के दो प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया है। दुर्गापुर के महकमा शासक युवा आइएएस अधिकारी शेखर कुमार चौधरी बनाये गये है। वह मालदा सदर के महकमा शासक थे। वहीं पश्चिम बर्द्धमान के डीपीएलओ बुद्धदेव पान को पूर्व बर्द्धमान का डीपीएलओ बनाया गया है।



