ASANSOLFEATURED

नगरनिगम द्वारा खरीदे गये करोड़ों के वाहन सड़ रहे, जिम्मेदार कौन? आरोप-प्रत्यारोप

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगर निगम पर सफाई कार्य के लिए पर 42 मिनी पिकअप वैन तथा 22 मिनी ट्रक खरीदा था। आरोप है कि उन वाहनों को बिना व्यवहार किए पिछले 3 वर्षों से खुले आसमान के नीचे बारिश व धूप में छोड़ देने के कारण वाहनों खराब  हो रहे  हैं। मिशन निर्मल बांग्ला के तहत आसनसोल शहर को क्लीन आसनसोल ग्रीन आसनसोल बनाने की मुहिम छेड़ी गयी थी। शहर की साफ-सफाई करने के लिए तत्कालीन मेयर जितेंद्र तिवारी की पहल पर 3 साल पहले 64 वाहनों को खरीदा गया था। आरोप है कि खरीदे गये ज्यादातर वाहनों को इस्तेमाल नहीं किया गया।

करोड़ों के वाहन सड़ रहे

वाहनों को खुले आसमान के नीचे रखा गया, जहां झाड़ियां उग आई हैं।  जिसके कारण उन वाहनों का टायर सड़ गये, रिम में जंग लग गया है। वाहनों की बैट्रियां तथा कल-पूर्जे जंग लगने से खराब हो चुके हैं। सूत्रों का कहना है कि अब वह वाहन चलने लायक नहीं रहा।  सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों कहना है कि वाहनों की कमी के कारण विभिन्न इलाके में साफ-सफाई में परेशानी होती है। इस संबंध में पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी से पूछने पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। 

आसनसोल नगर निगम के चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है। वे जल्द ही उन वाहनों की मरम्मत करवाकर काम में लगाने की पहल करेंगे। उन्हें  प्रशासक बने कुछ माह ही हुए हैं, वह निगम के सभी कार्यों की जनकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके पहले किसने उक्त वाहनों को खरीदा था, यह सभी लोग जानते हैं। फिलहाल नगर निगम चालक व सफाई कर्मियों का खर्च वहन करने की स्थिति में नहीं है।

नगरनिगम बोर्ड सदस्य अभिजीत घटक ने कहा कि सफाई वाहनों का मामला उस समय के निगम बोर्ड की लापरवाही को दर्शाता है। पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने बिना किसी प्लानिंग के इतनी संख्या में वाहनों को खरीदा और बिना व्यवहार किये ज्यादातर वाहन नष्ट होने के लिए खुले में छोड़ दिया। उनकी इस लापरवाही के कारण आम जनता के रुपये का दुरुपयोग  हुआ। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व मेयर ने भाजपा में जाने के लिए बहुत पहले ही मन बना लिया था। इसलिए उन्होंने तृणमूल को बदनाम करने और लोगों को भड़काने की साजिश के तहत किया था।

read also सुगम पार्क रेसिडेंट फोरम अध्यक्ष निर्वाचित हुए सुजात हुसैन, 17 सदस्यीय कमेटी गठित 


भाजपा के जिला संयोजक शिवराम बर्मन ने कहा कि उन्हें भी इसकी जानकारी मिली है। निगम की ढेर सारे सफाई वाहन पानी व धूप में बर्बाद हो गये हैं। यह केन्द्र के स्वच्छ भारत मिशन की राशि का दुरुपयोग है।   उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि संभव है कि उसकी खरीद में कटमनी का भी खेल हुआ हो। इस पूरे प्रकरण की जांच करवाने की मांग की जायेगी।वाहनों को जिस उद्देश्य से खरीदा गया था, उसे बिना व्यवहार किये बर्बाद करने के लिए खुले में छोड़ना, नगर निगम की बड़ी लापरवाही है। फिलहाल तृणमूल द्वारा संचालित नगर निगम लोगों को बेहतर परिसेवा देने में विफल रह रहा है। ड्रेन सफाई नहीं होने के कारण चेलीडांगा, रेलपार, दिलदार नगर सहित कई इलाके में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया, जिसके कारण लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों में रहने को मजबूर होना पड़ा।

read also शोकसभा में स्व. विवेक बनर्जी को श्रद्धांजलि दी

Leave a Reply