ASANSOL

शोकसभा में स्व. विवेक बनर्जी को श्रद्धांजलि दी

बंगाल मिरर, आसनसोल : दिवंगत टीएमसी नेता विवेक बनर्जी की शोकसभा रविवार को धादका राधा भवन में आयोजित की गई। शोकसभा में स्व. विवेक बनर्जी को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य के कानून एवं पीडब्लूडी मंत्री मलय घटक, टीएमसी प्रदेश सचिव वी. शिवदासन दासू, आसनसोल नगरनिगम चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी, ब्लाक टीएमसी अध्यक्ष उत्पल सिन्हा, ब्लाक अध्यक्ष गुरुदास चटर्जी,  पूर्व पार्षद दीपक साव,  हिन्दी प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज यादव समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने स्व. बनर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने कहा कि विवेक बनर्जी टीएमसी के स्थापना से ही जुड़े थे। उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। 

read also सुगम पार्क रेसिडेंट फोरम अध्यक्ष निर्वाचित हुए सुजात हुसैन, 17 सदस्यीय कमेटी गठित 

read also SAIL WAGE REVISION लटका, NJCS में Perks पर नहीं बनी बात इंटक को छोड़ अन्य यूनियनें 30 की हड़ताल पर अड़ी

Leave a Reply