Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol Club शोभन का निर्विरोध सचिव, 10 कार्यकारिणी सदस्यों का भी चुना जाना तय

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : शहर के प्रतिष्ठित आसनसोल क्लब लिमिटेड+Asansol Club) के चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इस बार भी शोभन नारायण बसु का निर्विरोध सचिव बनना तय हो गया है। वहीं सिर्फ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद ही चुनाव होंगे। सचिव के साथ दस कार्यकारिणी सदस्यों का भी निर्विरोध चुनना तय हो गया है। इस बार 2021-22 की कार्यकारिणी के लिए चुनाव 25 सितंबर को होगा।

चुनाव कमेटी चेयरमैन गौरी शंकर अग्रवाल, सदस्य सतीश सेठ एवं सौरेन मित्रा द्वारा जारी अंतिम सूची के अनुसार क्लब अध्यक्ष पद पर सोमनाथ बिस्वाल का विजय रथ रोकने के लिए एम कुन्द्रा हैं, जो पिछली बार बुरी तरह हारे थे। उपाध्यक्ष पर गुरचरण सिंह भरारा(चन्ना) के सामने अनिल जालान हैं तथा कोषाध्यक्ष के पद पर मुरारी लाल अग्रवाल के सामने सौमेन चटर्जी हैं।

वहीं दस कार्यकारिणी सदस्यों के लिए अंकित अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, सी शंकर नारायण मुरली, प्रवीण कुमार चांचड़ा, तापस चटर्जी, निलय गांगुली, गगनदीप सिंह सलूजा, श्रीवर्द्धन सर्राफ, सुनील कुमार सोनकर और तरणजीत सिंह वढेरा ने ही नामांकन किया है। इसलिए दसों का निर्विरोध चुनना तय है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *