पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में शराब, अवैध लॉटरी के खिलाफ अभियान में 2 गिरफ्तार
बंगाल मिरर, कुल्टी/आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय: राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर अवैध शराब, नशे के कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ पूरे पश्चिम बंगाल में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सोमवार रात आसनसोल के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर पुलिस फाड़ी ने लछीपुर इलाके में व्यापक छापेमारी की।पुलिस की इस कार्रवाई में लछीपुर क्षेत्र से भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद की गई। मामले में भीम माझी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब को जब्त कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।














वहीं, इसी दिन अवैध झारखंड लॉटरी के खिलाफ चलाए गए एक अलग अभियान में नियामतपुर फाड़ी पुलिस ने लछीपुर गेट इलाके से सूरज साहू नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से बड़ी संख्या में अवैध झारखंड लॉटरी के टिकट और अन्य संबंधित सामग्री बरामद कर जब्त की गई।दोनों आरोपियों को मंगलवार को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने जांच के हित में दोनों को 5 दिनों की पुलिस रिमांड पर लेने की मांग की है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि अवैध झारखंड लॉटरी के इस कारोबार से कई अन्य लोग भी जुड़े हो सकते हैं। पूरे गिरोह के सरगनाओं की पहचान करने और नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच तेज कर दी गई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध शराब, मादक पदार्थों और अन्य गैरकानूनी कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


