ASANSOL

Asansol में शुभेंदु के नेतृत्व में भाजपा का मशाल जुलूस, बांग्लादेश की घटना का प्रतिवाद

https://fb.watch/8KwhDxOXS9/

बंगाल मिरर, काजल मित्रा, आसनसोल : बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं तथा धार्मिक स्थलों पर हमले की घटना के विरोध में बीजेपी ने आसनसोल में मंगलवार शाम को मशाल जुलूस निकाला। इसका नेतृत्व राज्य के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने किया। उनके साथ  आसनसोल दक्षिण भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल, कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ अजय पोद्दार, विधायक लखन घोरूई, जिला संयोजक शिबराम बर्मन, आसनसोल पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी, अरिजीत रॉय, अभिजीत आचार्य, सुधा देवी, आशा शर्मा  सहित अन्य नेता मौजूद थे। 

বাংলাদেশের ঘটনার প্রতিবাদে আসানসোল
भाजपा का मशाल जुलूस

विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्होंने आज के मशाल जुलूस के माध्यम से बांग्लादेश में हुई घटना का कड़ा विरोध किया था। बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान 50 से अधिक मंदिरों को तोड़ा गया, इस्कॉन के मंदिर में तोड़फोड़ की गई और सात लोग घायल हुए और नौ श्रद्धालु शहीद हुए। आज शहीद भगत सिंह के चरणों में आग को साक्षी रखकर मैंने उनके लिए प्रार्थना की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।  ताकि बांग्लादेश के हिंदू सनातनियों को शांति मिले।हम चाहते हैं कि बांग्लादेश की सरकार तुरंत उनकी पहचान करे और उन्हें अनुकरणीय सजा दे अन्यथा हमारा हिंदू समाज सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। जहां कहीं भी हिंदू होंगे, सभी एकजुट होकर लड़ेंगे। यह कट्टरपंथी समाज हिंदूओं को खत्म करने के लिए ही ऐसा कर रहा है। 1971 में बांग्लादेश बना था। उस समय हिंदू आबादी 22 प्रतिशत थी 2011 की जनगणना के अनुसारहिंदुओं की आबादी है 8.2 रह गई है। 


कट्टरपंथी हिंदू जनजातियों का सफाया करना चाहते हैं। स्वामी विवेकानंद के प्रकाश से प्रकाशित भारतवर्ष ही हिंदुओं की एकमात्र मातृभूमि है, हम सभी बांग्लादेश में अत्याचारित हिन्दुओं के साथ हैं। बांग्लादेश यह न भूले अगर पद्मा(गंगा) का पानी, हिली और पेट्रोपाल सीमा को बंद कर दिया जाये, तो उनका क्या होगा। इसलिए वहां की सरकार ठोस कार्रवाई करे। 

Durgapur में प्रतिमा विसर्जन बाद हुए बवाल मामले का मुख्य आरोपी अकरम गिरफ्तार

Asansol ADDA Market की स्थिति जर्जर, कभी भी हो सकता है हादसा, चेयरमैन ने पुलिस और व्यवसायियों को बताया लापरवाह 

Leave a Reply