ASANSOL

ASANSOL में सड़क हादसा, ऑटो चालक समेत 2 की मौत

बंगाल मिरर, आसनसोल : ASANSOL में सड़क हादसा 2 की मौत। आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे पर घाघरबूढ़ी मंदिर के निकट शनिवार की सुबह एक ट्रक और ऑटो के बीच हुई भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई । मरनेवालों में कल्ला निवासी आटो चालक इंद्रजीत दत्ता और एक यात्री यूपी जौनपुर निवासी निलेश कुमार गुप्ता ( 30 ) के रूप में हुई । वहीं जामुड़िया नार्थ ब्लॉक कोलियरी निवासी दीपक साव , अमन साव और बांकुड़ा निवासी देवाशीष गोस्वामी को इलाज के लिए भर्ती किया गया । बाकबन्दी इलाका निवासी दिवाकर मंडल और दूसरे ऑटो चालक सोनू प्रसाद को प्राथमिकी चिकित्सा के बाद छोड़ दिया गया ।

यूपी जौनपुर से निलेश कुमार गुप्ता और बांकुड़ा निवासी देवाशीष गोस्वामी छठ पूजा के लिए जामुड़िया नार्थ ब्लॉक कोलियरी निवासी रामकुमार साव के घर आये थे । देवाशीष गोस्वामी रामप्रसाद साव के पुत्र दीपक साव का दोस्त है । शनिवार की सुबह घाघरबूढी मंदिर में पूजा करने के लिए रामप्रसाद साव के पुत्र दीपक साव , उनके भाई का पुत्र अमन साव , निलेश गुप्ता और देवाशीष गोस्वामी वहां से बस पकड़ कर काली पहाड़ी मोड़ पर उतरे । काली पहाड़ी मोड़ से वह लोग ऑटो लेकर घाघरबूढी मंदिर जाने के क्रम में घाघरबूढी मोड़ के पास ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारा । ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया । पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त ऑटो को अपने कब्जे में कर थाना परिसर लायी ।

Municipal Elections आज अहम बैठक, 110 निकाय  चुनाव पर चर्चा !

‌Barakar में कल तक अवैध कब्जा हटाने की मोहलत, माइकिंग से मचा हड़कंप 

INDIAN RAILWAY का बड़ा फैसला, करोड़ों रेल यात्रियों को होगी सुविधा

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *