बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगरनिगम में कौन उम्मीदवार बनेगा, इसे लेकर नेताओं की नींद उड़ी हुई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक सर्वे लिस्ट ने हलचल मचा दी। इस लिस्ट के वायरल होने के कुछ देर बाद तृणमूल नेताओं ने विभिन्न ग्रुप में संदेश भेजा कि यह लिस्ट फर्जी है। इसे लेकर किसी तरह का भ्रम न फैलायें। क्या है इस लिस्ट में आसनसोल उत्तर विधानसभा के 32 वार्डों को लेकर बनाये गये लिस्ट में सभी वार्डों में टीएमसी की क्या स्थिति है वार्ड आधार पर बताया गया है, वहीं वार्डों में किसे उम्मीदवार बनाया जाये, इसके लिए प्रस्तावित नाम है, लेकिन इस लिस्ट पर न ही किसी के हस्ताक्षर है और न ही कोई सील और न ही किसने लिस्ट जारी किया उसका नाम है। बंगाल मिरर भी यह लिस्ट सही है या फर्जी इसकी पुष्टि नहीं करता है। लेकिन फिलहाल इस लिस्ट ने टीएमसी खेमे में हलचल मचा दी है। देखें सोशल
Read More