REGULATION OF TRAINS : इन महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट बदले, ये रास्ते में होंगे नियंत्रित
बंगाल मिरर, आसनसोल : (REGULATION OF TRAINS) नैनी और प्रयागराज के बीच तृतीय लाइन और समर्पित मालवाही गलियारा (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) लाइन की नई करछाना स्टेशन के साथ जोड़ने के संबंध में 27.01.2022 से 03.03.2022 तक नैनी – प्रयागराज स्टेशनों पर नन-इंटरलॉकिंग कार्य की योजना बनाई गई है। जिसके कारण विभिन्न महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग बदले गये हैं, चार ट्रेनें इन दिनों को मिर्जापुर होकर नहीं चलेगी। और कुछ को रास्ते में कंट्रोल किया जायेगा। परिणाम स्वरूप, 4 ट्रेनों के मार्ग को परिवर्तित किया जाएगा और 5 ट्रेनों को मार्ग में निम्नानुसार नियंत्रित किया जाएगा :- मार्ग परिवर्तन : (05.02.2022 से 27.02.2022 को और से होने वाली यात्रा) 1. 12308 जोधपुर – हावड़ा एक्सप्रेस के मार्ग को प्रयागराज जं. – मिर्जापुर – पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के बदले वाया प्रयागराज जं. – प्रयागराज रामबाग – वाराणसी जं. – पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा। 2. 22308 बिकानेर – हावड़ा एक्सप्रेस के मार्ग को प्रयागराज जं. – मिर्जापुर – पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के बदले वाया प्रयागराज जं. – प्रयागराज रामबाग – वाराणसी जं. – पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा।3. 12303 हावड़ा – नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस के मार्ग को पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.– मिर्जापुर – प्रयागराज जं. के बदले वाया पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. – जंघाई जं. – प्रयाग – प्रयागराज जं. के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा। 4. 12304 नई दिल्ली – हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस के मार्ग को प्रयागराज जं. – मिर्जापुर -– पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के बदले वाया प्रयागराज जं. – प्रयाग – जंघाई जं. – पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते परिवर्तित किया जाएगा। REGULATION OF TRAINS ट्रेनों का नियमन : इसके साथ-साथ,
Read More



