महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा का जन्मदिन मनाया गया
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा का 69 वां जन्मदिन आसनसोल महावीर स्थान समिति के कार्यालय में मनाया गया। इस मौके पर मनीष भगत, अभिषेक बर्मन, भुनेश्वर भगत समेत अन्य सदस्य मौजूद थे। सभी ने श्री शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना भगवान से की। गौरतलब है कि अरुण शर्मा के नेतृत्व में मंदिर समिति विगत कई वर्षों से सराहनीय कार्य कर रहा है। मंदिर का विकास किया गया है तथा विभिन्न सामाजिक कार्य नियमित रूप से किये जाते हैं। उन्हें चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, जगदीश प्रसाद केडिया, नरेश अग्रवाल, शंभूनाथ झा, जगदीश शर्मा आदि ने बधाई दी।
Read More