ASANSOL-BURNPUR

BMS का संसद घेराव अभियान होगा ऐतिहासिक : दीपक

बंगाल मिरर, बर्नपुर : भारतीय मज़दूर संघ के आह्वान पर 17 नवंबर को संसद भवन घेराव कर एक विशाल धरना का आयोजन किया गया है जिसमे भारत सरकार की मज़दूर विरोधी नीतियों के विरोध मे निजीकरण निगमीकरण व मुद्रीकरण के विरोध मे पुरे भारत वर्ष के PSU के BMS के कार्यकर्ता सरकार को सबक सिखाने के लिए एकत्रित हो रहे है
इस बार पिछली बार की तुलना से भी ज्यादा संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित हो कर BMS के ही पुराने इतिहास को तोड़ कर एक ऐतिहासिक रैली को अंजाम देने जा रहे है।


वही बर्णपुर इस्पात कर्मचारी संघ व बर्णपुर ठीकेदार मज़दूर संघ के सैकड़ो कार्यकर्ता हवाई मार्ग रेल मार्ग व सडक मार्ग से इसमें विभिन्न साधनों से सफल बनाने के लिए एकत्रित हो रहे है
आने वाला 17 नवंबर BMS व श्रमिक जगत की ऐतिहासिक प्रदर्शन होने जा रही है
ज्ञात हो की पिछली बार BMS के 4.5 लाख कार्यकर्ता उपस्थित हुए थे इसबार लगभग 7 लाख के करीब BMS के PSU के कार्यकर्ता उपस्थित होकर पुरे दिल्ली को BMS के रंग मे रंगने जा रहे है और एक नया रिकॉर्ड स्थापित होगा।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *