Mrs. India USA Vipula Roy का Asansol से गहरा नाता
बंगाल मिरर, आसनसोल : मिसेज इंडिया यूएसए ( Mrs. India USA ) चुनी गई विपुला राय ( Vipula Roy ) का आसनसोल से गहरा नाता रहा है। विपुला राय को 19 नवंबर को अमेरिका के लास एंजिल्स के पास रेडोंडो बीच परफॉर्मिंग आर्ट्स सेंटर में नई मिसेज इंडिया यूएसए 2023 के रूप में ताज पहनाया गया। इस वर्ष वर्जेलिया प्रोडक्शंस, इंक द्वारा निर्मित सांस्कृतिक सौंदर्य प्रतियोगिता की 34 वीं वर्षगांठ थी। उन्हें सामुदायिक सेवा में उत्कृष्टता के लिए विशेष पुरस्कार भी मिला। इस्पात नगरी बर्नपुर में पैदा हुई और पली-बढ़ी विपुला की हमेशा से एक बड़े मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा थी।














जब विपुला को वर्जेलिया प्रोडक्शंस द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के बारे में पता चला, तो वह प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रोमांचित थी। इस सौंदर्य प्रतियोगिता ने जापान, चीन, फिलीपींस, वियतनाम, जर्मनी, एस्टोनिया और कई अन्य देशों सहित कई अलग-अलग श्रेणियों में कुल 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पेजेंट को जूरी वतनबे, स्मिता वसंत, नेट चित्तांगकुरा और अन्य निपुण व्यक्तियों सहित पैनल में नौ जूरी सदस्यों को जज किया गया था। आसनसोल में उनके मित्र अब्दुल्ला खान तथा उनके स्वजनों से करीबी वीके ढल्ल ने विपुला की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है। अब्दुल्ला खान ने कहा कि विपुला के पिता इस्को के अधिकारी थे। वह बर्नपुर के क्रिसेंट रोड में रहते थे। वह करीब 15 वर्ष पहले अमेरिका गई थी।
- सक्शन मशीन से आसनसोल शहर की सफाई का अभियान शुरू पानी चोरी पर एफआईआर की चेतावनी, मंत्री अग्निमित्रा पाल का सख्त संदेश
- नागरिक सुविधाएं, औद्योगीकरण, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और अवैध वसूली सहित कई मुद्दों पर अग्निमित्रा पाल का कड़ा संदेश
- आसनसोल में रेलवे की जमीन पर बुलडोजर चला, बारिश के बीच सिर से छिन गई छत, कई गरीब परिवारों पर गहराया संकट
- নাগরিক পরিষেবা, শিল্পায়ন, পানীয় জল, স্বাস্থ্য ও তোলাবাজি সহ একাধিক বিষয়ে কড়া বার্তা অগ্নিমিত্রা পালের
- সাকশন মেশিনে আসানসোল শহর পরিষ্কারের উদ্যোগ পুরনিগমের জল চুরিতে এফআইআরের হুঁশিয়ারি মন্ত্রী অগ্নিমিত্রা পালের


