ECL : SATGRAM – SRIPUR एरिया का विलय, यूनियनों के विरोध के बावजूद
बंगाल मिरर, आसनसोल : श्रमिक संगठनों के लगातार विरोध के बावजूद ईसीएल ( ECL ) प्रबंधन ने सातग्राम और श्रीपुर एरिया के विलय को लागू कर दिया है। एक अप्रैल से यह प्रभावी हो जाएगा। 2022 में ही ईसीएल ने प्रस्ताव को मंजूर किया था। लेकिन यूनियनों के विरोध के कारण इसे लागू नहीं किया जा रहा था। लेकिन अब यूनियनों को ठेंगा दिखाते हुए प्रबंधन ने इसे लागू कर दिया है। अब देखना है कि यूनियनें क्या करती हैं।




ईसीएल के डीजीएम ( ईई) सुब्रत दासगुप्ता द्वारा शुक्रवार को जारी निर्देश में कहा गया है कि झारखंड के दुमका जिले में ईसीएल को तीन कोल ब्लाक का आवंटन हुआ है। जिन्हें जल्द चालू करने की आवश्यकता है। यहां नया एरिया बनाया गया है। जिसमें आमराकोंदा, मुर्गाडंगाल, ब्राह्मणी और छिछरो-पस्तीमल कोल ब्लाक्स के लिए महाप्रबंधक की आवश्यकता है। इसके लिए श्रीपुर एरिया महाप्रबंधक को वहां का महाप्रबंधक ( कोल ब्लाक्स) नियुक्त किया जाता है। वहीं सातग्राम और श्रीपुर एरिया के विलय को एक अप्रैल से लागू किया जाता है। अब यह एरिया सातग्राम-श्रीपुर के नाम से जाना जाएगा। सातग्राम एरिया के महाप्रबंधक उपेन्द्र सिंह को सातग्राम-श्रीपुर एरिया का महाप्रबंधक नियुक्त किया जाता है। वहीं मुकेश जोशी फिलहाल श्रीपुर स्थित जीएम कार्यालय से ही झारखंड के कोल ब्लाक्स का कार्य देखेंगे।
- আসানসোলে পুলিশ কমিশনারেটের গোয়েন্দা বিভাগের অভিযান, উদ্ধার ৪৪ কেজি গাঁজা, ধৃত তিন
- IAS Raju Mishra को नगर निगम ने दी विदाई
- Asansol : टीएमसी की विशाल रैली, बांग्ला भाषियों पर अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन
- दोस्तों के खातों में सोहेल ने भेजें साइबर ठगी के रूपए ? नगदी लेकर गायब, पुलिस से शिकायत
- আসানসোলের বিস্তীর্ণ এলাকা প্রবল বৃষ্টিতে জলমগ্ন, দুর্ভোগে সাধারণ মানুষ, আবারও প্রশ্নের মুখে নিকাশি ব্যবস্থা