Abhinav Shaw ISSF जूनियर विश्व कप में जर्मनी में मचा रहे है धमाल
बंगाल मिरर, आसनसोल। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी जूनियर विश्व कप में भारत के दमदार प्रदर्शन जारी है। वहीं, रविवार को अभिनव साव और गौतमी भनोट ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। दोनों ने फ्रांसीसी जोड़ी ओशिन मुलर और रोमेन को 17-7 से हराया। टूर्नामेंट में भारत का यह दूसरा गोल्ड मेडल है। बता दें कि भारतीय जोड़ी ने फ्रेंच जोड़ी के बाद दूसरे स्थान पर क्वालीफाई किया था, लेकिन फाइनल में बाजी पलट दी।














भारत के नाम दो दिन के टूर्नामेंट के बाद अब विश्व कप से दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हैं। भारत ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में क्रमश: संयम और अभिनव, सुरुचि इंदर सिंह और शुभम बिस्ला की जोड़ी ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। बीते साल जूनियर वर्ल्ड कप में अभिनव ने एक रजत पदक जीता था। उसके बाद उसी साल कोरिया में हुए एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। इस साल अभिनव 2 पदकों के साथ घर आ रहे है। इनमें एक स्वर्ण और एक रजत पदक है।

यह सिर्फ आसनसोल ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। वेस्ट बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष और नेशनल राइफल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीके ढल उनके प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि अभिनव साव ने इस प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र के प्रतिभागी थे और उनके उपलब्धि पर उन्हें गर्व है। सेंट विंसेंट स्कूल के प्रिंसिपल रवि विक्टरभी बेहद खुश हैं। वहीं उन्होंने भी अभिनव को आशीर्वाद दिया। अभिनव की मां और दादा रामचंद्र साव, धर्म चक्र सेवा समिति के विधि सलाहकार प्रमोद सिंह समेत तमाम सदस्य भी बेहद खुश है। उनका कहना है कि अभिनव को अभी और भी उपलब्धियां हासिल करनी है।
- দিনে দুবার কাজ করার নির্দেশ প্রতিবাদে বার্নপুরের বোরো অফিসে বিক্ষোভ পুরনিগমের সাফাই কর্মীদের
- हाइजैक कंटेनर मामले में कांकसा पुलिस को बड़ी सफलता, झारखंड से 1.20 करोड़ रुपये के गारमेंट्स बरामद, दो गिरफ्तार
- হাইজ্যাক হওয়া কনটেনারের সূত্র ধরে সাফল্য কাঁকসা পুলিশের ঝাড়খণ্ড থেকে উদ্ধার ১ কোটি ২০ লক্ষ টাকার সামগ্রী, ধৃত দুই
- ईसीएल की जमीन पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, टीएमसी नेता विनोद नोनिया के कथित कार्यालय को किया ध्वस्त
- ECL-এর জমিতে অবৈধ নির্মাণ, তৃণমূল নেতা বিনোদ নোনিয়ার কথিত কার্যালয়ে বুলডোজার


