Asansol क्लब में विवाद चरम पर शोभन का इस्तीफा, गोपाल बने सचिव
बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल क्लब लिमिटेड मैं विवाद चरम पर पहुंच गया है अध्यक्ष और सचिव के बीच टकराव के बाद के सचिव शोभन नारायण बासु ने अपने सचिव पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा अध्यक्ष सोमनाथ विश्वाल ने स्वीकार कर लिया है। वहीं सचिव पद के लिए आसनसोल क्लब के कार्यकारिणी कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से गोपाल अग्रवाल को सचिव पद का दायित्व सौंपा। गोपाल अग्रवाल को सचिव बनने पर शंकर शर्मा, भगवती अग्रवाल, सुनील मुकीम सहित सभी ने उनको ढेर सारी शुभकामनाएं दी।











गौरतलब है कि सचिव शोभन नारायण बासु बीते दो टर्म से सचिव रहे। इस बोर्ड में उनका कार्य में मन नहीं लग रहा था। उसे लेकर विवाद शुरू हो गया था। वहीं आरोप है कि वह विकास कार्यो में बाधा डाल रहे थे। उन्होंने अपने सचिव पद से इस्तीफा दे दिया। क्लब अध्यक्ष सोमनाथ विश्वाल ने कहा कि क्लब में विकास कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही क्लब के सदस्यों की संख्या में वृद्धि हुई। इस कारण क्लब में सदस्यों के लिए नई सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी हो गया।


उन्होंने कहा कि समय काफी तेजी से बदल रहा है और इस कारण क्लब में सदस्यों की सुविधाओं का ट्रेड लिंक भी बदल रहा है। इस समय क्लब की सुविधा सीमित रहने से सदस्यों का मनोरंजन संभव नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि क्लब के विकास को लेकर ढेर सारे कार्य शुरू की गई है और सचिव इसमें तालमेल नहीं बैठा पा रहे थे।
- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद

