The IISCO एम्पलाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड चुनाव 43 सीटों पर 139 ने भरा पर्चा
कल नामांकन वापसी का अंतिम दिन इसके बाद जारी होगी उम्मीदवारों की अंतिम सूची
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर: The IISCO एम्पलाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी का माहौल है 43 सीटों के लिए कुल 139 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं सभी यूनियनों की ओर से अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं कल नामांकन वापसी का अंतिम दिन है इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी । The IISCO एम्पलाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड का चुनाव इस बार 5 जुलाई को होगा उसी दिन मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया था।














आज नामांकन पत्रों की जांच की गई उसके बाद उम्मीदवारों की वैध सूची जारी कर दी गई 13 जून को नामांकन वापसी का अंतिम दिन है दोपहर बाद विद्वानों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी इसके बाद विभिन्न विभागों में 5 जुलाई को मतदान होगा गौरतलब है कि आईएसपी का सबसे बड़ा को-ऑपरेटिव है उसके सदस्यों की संख्या 4000 से अधिक है। इस कोऑपरेटिव पर इंटक समर्थित बोर्ड का कब्जा था। निवर्तमान सचिव गोधन सिंह ने कहा कि इस बार भी यहां उनलोगों का कब्जा होगा क्योंकि वह लोग कर्मचारियों की सेवा करते हैं वह लोग लगातार बेहतर सेवा देते आए हैं उन्हें भरोसा है कि इस बार भी कर्मचारी उन लोगों को पूर्ण समर्थन देंगे। वहीं दूसरी और माना जा रहा है कि इस बार मुकाबला काफी कड़ा होगा क्योंकि इंटक के अलावा बीएमएस सीटू, HMS सभी ने अपने अपने प्रत्याशी चुनाव में दिए हैं। कुल 141 लोगों ने पर्चा लिया था लेकिन इनमें से 139 ने ही नामांकन किया है
इसके चुनाव को लेकर विलंब किया जा रहा था जिसके बाद हाईकोर्ट में मामला गया हाईकोर्ट के निर्देश के बाद हुए चुनाव घोषित किया गया है इस चुनाव में कुल 43 डेलीगेट चुने जाएंगे इसमें 37 सामान्य श्रेणी के 4 महिलाएं और 2 अनुसूचित जाति व जनजाति के हैं।
- প্রচার শেষ এবার নজরে ভোট, একে অপরকে টেক্কা দিতে প্রস্তুত রাজনৈতিক দল ও নির্বাচন কমিশন
- পশ্চিম বর্ধমান জেলা ভোটের দুদিন আগে দল ছাড়লেন হুমায়ুন কবিরের চার প্রার্থী যোগ তৃণমূলে
- पश्चिम बर्दवान में चुनाव प्रचार थमा, अब मतदाताओं की बारी — ECI के दिशा-निर्देश जारी
- ভোটের প্রচারে এসে অন্নপূর্ণা যোজনার ফর্ম পূরণের অভিযোগ বিজেপির বিরুদ্ধে উত্তেজনা দুর্গাপুরে
- প্রচারের শেষ দিনে জনসভায় দুর্গাপুর পূর্বের তৃণমূল কংগ্রেসের প্রার্থী প্রদীপ মজুমদার

