ED ने Cattle Smuggling Case Asansol से दिल्ली ले जाने के लिए अर्जी दी
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : ( Asansol News Today In Hindi ) गौ तस्करी मामले को आसनसोल की सीबीआइ विशेष अदालत से दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में ले जाने के लिए आसनसोल की विशेष सीबीआइ अदालत में प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी ) ने अर्जी दी। इसी मामले के बीरभूम तृणमूल कांग्रेवहीं बीमारी के कारण को लेकर अनुब्रत मंडल द्वारा जमानत के लिए दी गई अर्जी राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को ही खारिज कर दी थी ।














अनुब्रत मंडल के आसनसोल के वकील सोमनाथ चट्टराज ने कहा कि ईडी की ओर से शुक्रवार को आसनसोल में सीबीआइ की विशेष अदालत में एक आवेदन दायर किया गया था। इस याचिका में कहा गया है कि गौ तस्करी मामले को आसनसोल की विशेष सीबीआइ अदालत से हटाकर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में स्थानांतरित करने की अनुमति दी जाए। सीबीआइ विशेष अदालत के जज राजेश चक्रवर्ती ने कहा कि इस अर्जी पर सुनवाई की 19 अगस्त को होगी। श्री चटराज ने कहा कि इस मामले में सभी आरोपित या गवाह इसी राज्य के निवासी हैं। स्वाभाविक है कि अगर मामला दिल्ली की अदालत में जाएगा तो उन्हें नियमित तौर पर वहां जाना होगा। तो उन्हें काफी परेशानी हो सकती है।
- डॉक्टर्स डे पर एनएमओ का स्वच्छता अभियान, मां घाघरबुड़ी मंदिर परिसर की हुई सफाई
- ডক্টর্স ডে’ তে ১১ জন চিকিৎসককে সম্বর্ধনা আসানসোল প্রগতি ও বিএন ঘাঁটির ১৫ তম রক্তদান শিবির
- বেতন বৃদ্ধি ও স্থায়ীকরণের দাবি কাজ বন্ধ করে অবস্থান বিক্ষোভে আসানসোল জেলা হাসপাতালের অস্থায়ী কর্মীরা আশ্বাস সুপারের
- কাজ বন্ধ করে অবস্থান বিক্ষোভে আসানসোল জেলা হাসপাতালের অস্থায়ী কর্মীরা
- प्रेमपाल सिंह के कार्यालय पर पुलिस का छापा, 80 खाली कारतूस और दस्तावेज बरामद


