Asansol : भारी मात्रा में गांजा समेत 4 गिरफ्तार
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News Today In Hindi ) आसनसोल में गांजा तस्करी में सजा होने के सप्ताह भर भी नहीं बीता कि गांजा तस्कर फिर से सक्रिय हो गये। आज उत्तर थाना पुलिस की कन्यापुर फांड़ी ने भारी मात्रा में गांजा जब्त किया। इस दौरान पुलिस ने एक महिला समेत चार को दबोचा, उनके पास से एक क्विंटल 95 किलो गांजा ज्बत किये जाने की सूचना है।




बताया जाता है कि नाका चेकिंग के दौरान ने दो चार पहिया वाहन रोका । जांच के दौरान दोनों वाहनों में गांजा बरामद हुआ। पकड़ी गई महिला ने बताया कि वह उड़ीसा से माल लेकर आ रहे थे। गांजा के छोटे- छोटे 105 पैकेट बरामद किए गए और चार लोगों को आज आसनसोल अदालत में पेश किया गया। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था इसकी जांच में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर के आसनसोल नॉर्थ थाना की पुलिस लग चुकी है । इस गांजा तस्करी गिरोह में कौन लोग शामिल हैं?
- आसनसोल के एनएस रोड पार्वती अपार्टमेंट निवासियों द्वारा रक्तदान शिविर
- আসানসোলের সেন্ট্রাম মলে পুলিশের অভিযান, পাকড়াও বেশ কয়েকজন
- प्रेमचंद का साहित्य सत्य, न्याय और मनुष्यता का आख्यान है
- আসানসোল ডিভিশনের নতুন ডিআরএম বিনিতা শ্রীবাস্তব দায়িত্ব গ্রহণ করলেন
- Drm Asansol विनीता श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण किया