ASANSOLKULTI-BARAKAR

Asansol :  दो गुटों में मारपीट से तनाव 

बंगाल मिरर, कुल्टी :  पुराने विवाद को केन्द्र कर कुल्टी थाना क्षेत्र का चीनाकुड़ी इलाका रणक्षेत्र बन गया। रविवार की रात दो गुटों में मारपीट से इलाके में तनाव फैल गया। खबर पाकर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर आई और स्थिति को संभाला। पुलिस घायलों को इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल ले गये।

 बताया जाता है कि अंजय पासवान और कृष्णा नोनिया के बीच पुरानी रंजिश थी। कल रात पुराने विवाद को लेकर उनदोनों के गुट आपस में भिड़ गये। जिससे चीनाकुड़ी इलाके में अफरा-तफरी मची रही। खबर पाकर रैफ समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर आई। पुलिस ने दोनों गुट के लोगों को खदेड़कर स्थिति को शांत कराया।

Leave a Reply