Asansol : 12 गांव के लोग परेशान, NHAI के खिलाफ उतरे सड़क पर
बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol : 12 गांव के लोग परेशान, NHAI के खिलाफ उतरे सड़क पर आसनसोल साउथ थाना अंतर्गत स्थित नेशनल हाईवे 19 बागबंदी मोड़ पर आसपास के 12 गांव के लोगों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन नेशनल हाईवे के खिलाफ किया गया। इलाके के लोगों की मांग है कि आवागमन के लिए रास्ता देना होगा। नेशनल हाईवे हमारा रास्ता बंद कर दे रही है, जिससे हम लोग नेशनल हाईवे पर आना-जाना करते हैं।











काली पहाड़ी ओवरब्रिज बनाया जा रहा है, जिसके कारण जिस पद्धति से बनाया गया है।पद्धति से हमारा रास्ता बंद हो जाएगा। इस विषय पर उसे इलाके के राहुल दे ने कहा कि इस इलाके में 12 से भी ज्यादा गांव रहते है। उनका आना-जाना इस रास्ते से होता है।इस क्षेत्र में 7 साल के अंदर 18 से भी ज्यादा मौत हो चुकी हैं। इस रोड एक्सीडेंट में , सड़क मरम्मत से लेकर सड़क की बदहाल अवस्था बताई जा रही है। आने जाने की अवस्था ठीक नहीं है।


ब्रिज बनाने के नाम पर कई दिनों तक काम बंद रहा फिर अभी काम चालू हुआ है। अगर हम गांव वालों को रास्ता नहीं मिलता है तो हम लोग काम बंद करवा देंगे। स्थानीय प्रशासन को पुलिस प्रशासन पुलिस कमिश्नर एवं समस्त अधिकारियों की इसकी सूचना दे दी है।
- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद


