ASANSOL-BURNPUR

Asansol यात्रियों से भरी मिनी बस टकराई डिवाइडर से

Burnpur से Asansol आते समय कोर्ट पर हुआ हादसा

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Mini Bus Accident )आसनसोल में यात्रियों से भरी एक मिनी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। घटना आसनसोल के हीरापुर थाना क्षेत्र के कोर्ट मोड़ पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बर्नपुर से आसनसोल आने के दौरान कोर्ट  मोड़ पर एक मिनी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। शनिवार को। बस में सवार तीन यात्री घायल हो गए। हीरापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालकर आसनसोल जिला अस्पताल भेजा।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना कि मिनी बस का ब्रेक फेल हो गया था। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बस में यात्री सवार थे। उनका कहना था कि चालक ने कई बार कहा कि ब्रेक फेल हो चुका है। कोर्ट के पास किसी तरह से उसने बस को रोकने का प्रयास किया। इसके साथ ही यह सवाल उठने लगा है कि क्या बस मालिकों द्वारा बसों का रखरखाव ठीक से नहीं किया जा रहा है। फिटनेस आदि जांच जो आवश्यक है उसमें लापरवाही बरती जा रही है। क्योंकि इसके पहले भी इस तरह के हादसे शिल्पांचल में हो चुके हैं

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *