Sail NJCS Meeting की आ गई तारीख, क्या 2024 सेल कर्मियों के लिए लायेगा अच्छी खबर
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : ( Sail NJCS Meeting ) स्टील आथरिटी आफ इंडिया ( SAIL ) में कार्यरत 50 हजार से अधिक कार्मिक वेतन समझौते से नाखुश है। 39 महीने के बकाया एरियर भुगतान की मांग कर रहे हैं वहीं बोनस भी मांग के अनुसार नहीं मिला। विभिन्न यूनियनों की ओर से कर्मियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए लंबे समय से एनजेसीएस बैठक बुलाने की मांग कर रहे थे। क्या 2024 सेल के हजारों कर्मियों के लिए अच्छी खबर लेकर आयेगा। क्योंकि प्रबंधन ने 294 वें एनजेसीएस बैठक की तारीख तय कर दी है। आगामी 4 जनवरी को बैठक दिल्ली में होगी। सेल के कार्मिक निदेशक केके सिंह ने बैठक का पत्र जारी कर दिया है। हालांकि बैठक कहां होगी इसकी जानकारी बाद में दी जायेगी।











इंटक नेता हरजीत सिंह एवं बिजय सिंह ने बताया कि प्रबंधन की ओर से सूचित किया गया है कि बैठक 4 जनवरी 2024 को होगी। वही बैठक को लेकर निर्देश भी जारी कर दिया गया है सेल के कार्मिक निदेशक केके सिंह जारी निर्देश के अनुसार बैठक नई दिल्ली में सुबह 11 बजे से होगी स्थान की जानकारी बाद में दी जाएगी


उन्होंने कहा कि वेतन समझौते में विसंगति के कर्मियों उन्हें हर महीने हजारों का नुकसान हो रहा है। जिसे लेकर वह विभिन्न मंच पर आवाज उठा रहे हैं। पहले ही यूनि्यन सेल चेयरमैन को पत्र लिखकर जल्द एनजेसीएस ( NJCS ) बैठक बुलाकर विसंगतियों को दूर करने की मांग की थी। सेल कार्मिक ने 39 महीनों का एरियर भी बकाया है तथा प्रबंधन ने मनमाने ढंग से बोनस क्रेडिट कर दिया था। इस बैठक में सभी लंबित मुद्दों को प्रबंधन के सामने रखा जायेगा।
- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद


