Wednesday, September 2, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Wednesday, September 2, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol महिला पर नौकरी के नाम पर रुपए ठगने का आरोप, निगम मुख्यालय के बाहर हाथापाई

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल स्टेशन रोड समीप निगम मुख्यालय समक्ष नौकरी के नाम पर रूपये लेने के आरोप में दो युवती और एक महिला के बीच आरंभ हुआ विवाद हाथपाई तक जा पहुंच गई। दोनों युवतियों ने महिला की जमकर पिटाई कर दी। धक्का मुक्की होता देख खुद को बचाने के क्रम में आरोपी महिला निगम मुख्यालय में प्रवेश कर गई। पीछा करते हुए दोनों युवतियां वहां भी पहुंच गईं और महिला से रूपये लौटाने को कहा।

बाद में निगम में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने निगम कार्यालय का हवाला देते हुए सभी को निगम मुख्यालय परिसर से बाहर निकाल दिया। तब तक लोगों की भारी भीड़ मुख्यालय के बाहर आ पहुंची थी। नर्सिंग बांध निवासी युवती प्रिया वर्मा ने बताया कि बीते साल दिसंबर माह में महिला ने उन दोनों से छह हजार रूपये नौकरी दिलाने के एवज में लिये थे। नौकरी तो नहीं मिली रूपये वापस मांगने पर महिला रोज बहाने बनाती है। अब तो उनका फोन भी उठाना बंद कर दिया है। घर जाने पर रोज नये-नये बहाने बनाती है।

लड़कियों ने कहा कि उसके अन्य कई दोस्तों से किसी से 1500 तो किसी से 1000 रूपये लिये हैं। किसी को काम नहीं मिला है। थाने में शिकायत की बात कहने पर धमकाती है और कोई बिगाड़ नहीं पायेगा, कहकर डराती है। आरोपी महिला ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह उनका मामला है। उसने कहा कि काम के लिए रूपये लिए थे। लेकिन अभी लौटा नहीं पाऊंगी। निगम सुरक्षा गार्ड के कहने पर दोनों युवतियां निगम परिसर से बाहर निकल कर चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *