Asansol : हाइवे पर युवक को कुचला, मौत
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) आसनसोल शहर में कुछ घंटों के अंदर एक और सड़क हादसा हुआ। इसमें एक युवक को हाइवे पर वाहन ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कुल्टी निवासी मैनाक दास के रूप में हुई। यह हादसा आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र में कल्ला मोड़ से कुछ दूरी पर हुई। खबर पाकर एडीसीपी प्रदीप मंडल, नार्थ थाना प्रभारी अमित हलदर एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।














बताया जाता है कि स्कूटी पर युवक – युवती दुर्गापुर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। भारी वाहन ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। वहीं युवती साथी धर को मामूली चोट आई है। बताया जाता है कि हाइवे द्वारा वहां अधूरा कार्य कर छोड़ दिया गया है। जिसके कारण वहां अक्सर हादसे हो रहे हैं।
- সাউন্ড বক্স ভাড়া না দেওয়ায় পিটিয়ে খুনের অভিযোগ, কুলটিতে ব্যবসায়ীর মৃত্যু, দোষীদের গ্রেফতারের দাবিতে থানা ঘেরাও
- साउंड बॉक्स को लेकर विवाद, पीट-पीटकर हत्या का आरोप, प्रदर्शन
- এসআইআরের প্রতিবাদে কুলটিতে তৃণমূল কংগ্রেসের বাইক র্যালি
- দুর্গাপুরে পুলিশের উদ্যোগে সচেতনতামূলক র্যালি
- हावड़ा-नई दिल्ली ग्रैंड कार्ड रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित, 2 राजधानी समेत कई ट्रेनें फंसी





