Asansol : हाइवे पर युवक को कुचला, मौत
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) आसनसोल शहर में कुछ घंटों के अंदर एक और सड़क हादसा हुआ। इसमें एक युवक को हाइवे पर वाहन ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कुल्टी निवासी मैनाक दास के रूप में हुई। यह हादसा आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र में कल्ला मोड़ से कुछ दूरी पर हुई। खबर पाकर एडीसीपी प्रदीप मंडल, नार्थ थाना प्रभारी अमित हलदर एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।














बताया जाता है कि स्कूटी पर युवक – युवती दुर्गापुर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। भारी वाहन ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। वहीं युवती साथी धर को मामूली चोट आई है। बताया जाता है कि हाइवे द्वारा वहां अधूरा कार्य कर छोड़ दिया गया है। जिसके कारण वहां अक्सर हादसे हो रहे हैं।
- दो दशक से अधिक की सेवाओं के बाद शिक्षक मोहम्मद वजीहुद्दीन जमाल की सम्मानपूर्वक विदाई
- गो हत्या बंद करने एवं गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने हेतु 27 को देश के प्रत्येक जिलाधिकारी को ज्ञापन
- Burnpur Midtown क्लब ने पूर्व महासचिव श्रीकांत प्रसाद साह की सदस्यता की समाप्त
- बराकर के गौरांग मंदिर में पूजा-अर्चना की राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री नदियाचांद बाउरी ने
- राज्य विधानसभा में गुंडा दमन विधेयक पारित लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने की आशंका : मीनाक्षी मुखर्जी


