Asansol : हाइवे पर युवक को कुचला, मौत
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) आसनसोल शहर में कुछ घंटों के अंदर एक और सड़क हादसा हुआ। इसमें एक युवक को हाइवे पर वाहन ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कुल्टी निवासी मैनाक दास के रूप में हुई। यह हादसा आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र में कल्ला मोड़ से कुछ दूरी पर हुई। खबर पाकर एडीसीपी प्रदीप मंडल, नार्थ थाना प्रभारी अमित हलदर एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।















बताया जाता है कि स्कूटी पर युवक – युवती दुर्गापुर की ओर जा रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। भारी वाहन ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। वहीं युवती साथी धर को मामूली चोट आई है। बताया जाता है कि हाइवे द्वारा वहां अधूरा कार्य कर छोड़ दिया गया है। जिसके कारण वहां अक्सर हादसे हो रहे हैं।
- আসানসোলে ” যুব সাথী ” রেজিষ্ট্রেশন ক্যাম্পে উপচে পড়া ভিড়, ফর্ম জমা দেওয়ার হিড়িক
- मंत्री ने कब्रिस्तान की चहारदीवारी का किया शिलान्यास, 29 लाख से होगा निर्माण
- আসানসোলে কবরস্থানে বাউন্ডারি ওয়াল তৈরির কাজের ভিত্তিপ্রস্তর
- Asansol : Yuvasathi और Laxmi Bhnadar का कैंप शुरू, उमड़ी भीड़
- Durgapur : मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, बाथरूम में लटका मिला शव, पटना निवासी

