Friday, June 19, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Friday, June 19, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Mahakumbh जा रहे तीर्थयात्रियों के बस की ट्रेलर से टक्कर, 15 घायल

बंगाल मिरर, कुल्टी :   महाकुंभ जा रही एक और बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  महाकुंभ जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े एक ट्रेलर के पीछे जा टकराई। इस घटना में कम से कम 15 तीर्थयात्री घायल हो गए। यह घटना मंगलवार की सुबह आसनसोल के कुल्टी थाने के बंगाल-झारखंड सीमा पर डीबुडीही चेक पोस्ट पर हुई।

पता चला है कि बस पूर्व मिदनापुर जिले के एगरा के पहाड़पुर से महाकुंभ के लिए प्रयागराज की ओर जा रही थी। जाते समय बस अनियंत्रित होकर डीबुडीही चेक पोस्ट पर खड़े एक ट्रेलर के पीछे जा घुसी। इस घटना में करीब 15 तीर्थयात्री घायल हो गए। खबर मिलते ही कुल्टी थाने के चौरंगी आउटपोस्ट की पुलिस और कुल्टी ट्रैफिक गार्ड की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *