ASANSOL

Lachhipur में Asansol के युवकों से दलालों ने की लूटपाट ? पुलिस का एक्शन

बंगाल मिरर, नियामतपुर : आसनसोल के कुल्टी थाना क्षेत्र के लच्छीपुर रेडलाइट एरिया में दलालों का अत्याचार और लूटपाट की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में शुक्रवार देर रात लच्छीपुर में आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के दो युवकों को निशाना बनाया गया। दलालों ने उन्हें शराब पिलाकर 2 लाख का बिल थमाया, विरोध करने पर मारपीट की, 1 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर करवाया, 30 हजार नकद और उनकी मोटरसाइकिल छीन ली। पीड़ितों के परिवार को फोन कर धमकाया गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर छापेमारी की, मोटरसाइकिल बरामद की और तीन दुकानों को बंद कर दिया।

बताया जाता है लच्छीपुर, चबका और मुजरापट्टी जैसे क्षेत्रों में दलालों का सिंडिकेट सक्रिय है, जो ग्राहकों और यौनकर्मियों के साथ लूटपाट और मारपीट करता है। यौनकर्मियों का आरोप है कि पुलिस पिकेट हटने के बाद दलालों का दुस्साहस बढ़ा है। पूर्व में तत्कालीन आईपीएस सोमेन मित्रा ने यहां दिशा पहल शुरू की थी, जिसमें यौनकर्मियों और उनके बच्चों के लिए शिक्षा और चिकित्सा सुविधाएं दी गई थीं। वहीं तब से ही रात 7 बजे से पुलिस पिकेट लगाई जाती थी, लेकिन कुछ वर्ष पहले इसे हटा दिया गया जिसके बाद से पुलिस की अनुपस्थिति में अपराध बढ़े हैं। यौनकर्मी दलाली प्रथा बंद करने और पुलिस पिकेट पुनः शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *