पीएम मोदी सभा के लिए हवन, सत्ता परिवर्तन की प्रार्थना
बंगाल मिरर, आसनसोल:14 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में एक सभा को संबोधित करेंगे इसे लेकर पूरे बंगाल में सियासत में हलचल देखी जा रही है अभी तक चुनाव आयोग द्वारा बंगाल में विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा भले ही नहीं की गई हो लेकिन राजनीतिक दलों की तरफ से प्रचार में लगातार तेजी लाई जा रही है इसी तेजी को और बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मार्च को ब्रिगेड परेड मैदान में सभा करने के लिए आ रहे हैं राजनीतिक सूत्रों की अगर मानें तो प्रधानमंत्री की इस सभा को काफी अहम माना जा रहा है इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं के प्रधानमंत्री के इस सभा के दौरान कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां भाजपा में शामिल हो सकती हैं आसनसोल में भी प्रधानमंत्री की सभा को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है ।














आसनसोल के प्रख्यात समाज सेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद द्वारा आज कल्ला इलाके में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया इसके जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की सभा की सफलता की कामना की साथ ही साथ पश्चिम बंगाल में परिवर्तन लाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की कृष्णा प्रसाद ने कहा कि यह महायज्ञ प्रधानमंत्री के ब्रिगेड में सभा के लिए आने की खुशी में की जा रही है साथ ही उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की की आने वाले विधानसभा चुनाव में बंगाल में टीएमसी के अत्याचार का अंत हो और भाजपा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में परिवर्तन आए

