DURGAPUR

Mamata Banerjee का चौथी बार सीएम बनना तय, रिजल्ट के बाद भाजपा नेता भागेंगे : दासू

दुर्गापुर में बयानबाज़ी तेज: अमित शाह के ‘घुसपैठिया’ वाले बयान पर टीएमसी का पलटवार

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : में चुनाव प्रचार के दौरान देश के गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता Amit Shah ने एक बार फिर बंगाल में घुसपैठ का मुद्दा उठाया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों के बाद न सिर्फ बंगाल बल्कि पूरे देश से “घुसपैठियों” को चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा।
अमित शाह के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस (All India Trinamool Congress) की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सचिव वी. शिवदासन दासु ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर भाजपा (Bharatiya Janata Party) पर निशाना साधा।

दासु ने आरोप लगाया कि भाजपा के पास जनता से जुड़े मुद्दों की कमी है, इसलिए वह बार-बार घुसपैठ जैसे विषय उठाकर “विभाजन की राजनीति” कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर बंगाल में कोई बाहरी तत्व है तो वह भाजपा के नेता हैं, जो चुनाव के समय आते हैं, प्रचार करते हैं और हारकर वापस चले जाते हैं।


उन्होंने भाजपा के उस दावे को भी खारिज किया, जिसमें पार्टी ने 2026 में बंगाल में सरकार बनाने की बात कही है। दासु ने कहा कि राज्य की जनता पूरी तरह से मुख्यमंत्री Mamata Banerjee के साथ है और किसी “बाहरी शक्ति” को स्वीकार नहीं करेगी।


टीएमसी नेता ने दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य की जनता एकजुट और संतुष्ट है, जबकि भाजपा की राजनीति बंगाल के सामाजिक ताने-बाने के खिलाफ है। उन्होंने चुनौती भरे अंदाज में कहा कि ममता बनर्जी का चौथी बार मुख्यमंत्री बनना तय है। 4 मई के बाद बंगाल से भाजपा नेताओं को भागना होगा।


दासु ने आगे कहा कि टीएमसी ने 34 साल पुराने वाम शासन को खत्म किया, जो मजबूत संगठन के बावजूद सत्ता में था। उनके मुताबिक, भाजपा का बंगाल में संगठन उतना मजबूत नहीं है, इसलिए उसे हराना कोई बड़ी बात नहीं होगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता बड़े-बड़े दावे केवल अपने समर्थकों का मनोबल बढ़ाने के लिए कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि पार्टी बंगाल में सत्ता तक नहीं पहुंच पाएगी।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *