DAV Public School 10 वीं में शानदार प्रदर्शन, टॉपर तनिष्ठा सरकार
बंगाल मिरर, आसनसोल: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 2026 के परीक्षा परिणाम में DAV Public School Kanyapur Asansol के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। माध्यमिक कक्षा (कक्षा 10) के वार्षिक परीक्षाफल में छात्रों की उपलब्धि बेहद सराहनीय रही।विद्यालय के प्राचार्य D R Mahanti ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कुल 330 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 98.48 प्रतिशत छात्र सफल रहे। यह परिणाम विद्यालय की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में तन्निष्ठा सरकार ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। तनिष्ठा के पिता देबराज सरकार आसनसोल नगर निगम के अकाउंटेंट है।














वहीं आदित्य राज, अनंत पाण्डेय, शेजल गुप्ता एवं सुहाना आर्यन ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिवेन श्रीवास्तव ने 98.0 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।विद्यालय का औसत परीक्षाफल (क्यू.पी.आई.) 78.71 रहा, जो समग्र प्रदर्शन को दर्शाता है।प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए समय-समय पर विशेष कक्षाएं, प्रश्नोत्तर सत्र तथा अभिभावक-शिक्षक बैठकें आयोजित की जाती हैं, जिनका सकारात्मक प्रभाव परिणाम में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीम वर्क और कड़ी मेहनत का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

