RANIGANJ-JAMURIA

Jamuria Super फैक्ट्री में हादसा श्रमिक की मौत, हंगामा

बंगाल मिरर, जामुड़िया : जामुड़िया स्थित एक सुपर फैक्ट्री में गैस चेंबर में हुए विस्फोट में एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

उनका कहना है कि यदि सुरक्षा मानकों का सही तरीके से पालन किया जाता, तो इस तरह की घटना टाली जा सकती थी।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं, फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है।इस घटना के बाद इलाके में फैक्ट्री सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने यह भी दावा किया कि दुर्घटना में केवल एक श्रमिक ही नहीं, बल्कि कई अन्य कर्मचारी भी घायल हुए हैं। उनका आरोप है कि प्रबंधन पूरे मामले को सीमित रूप में प्रस्तुत कर स्थिति को दबाने का प्रयास कर रहा है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक स्तर पर कोई स्पष्ट पुष्टि नहीं हो सकी है

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *