Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
ASANSOLDURGAPUR

दुर्गापुर के डीसीआरसी में बीएलओ का विरोध प्रदर्शन — काम नहीं है, नोटिस देकर बुलाया गया, चुनाव आयोग पर उत्पीड़न का आरोप

बंगाल मिरर, दुर्गापुर, राजा बंदोपाध्याय :दुर्गापुर के डीसीआरसी केंद्र में बुधवार को बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) ने चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मतदान से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना से पश्चिम बर्धमान जिले में कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई।जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग की नोटिस मिलने के बाद बड़ी संख्या में BLO डीसीआरसी केंद्र पहुंचे थे। लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि उनके लिए कोई निर्धारित कार्य नहीं है। इससे नाराज़ होकर उपस्थित BLO भड़क उठे और विरोध जताने लगे।BLO का आरोप है कि बिना किसी काम के उन्हें इस भीषण गर्मी में घंटों इंतजार कराया गया।

केंद्र पर न तो पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था थी और न ही बैठने की सुविधा। इसके अलावा, वाहन प्रवेश को लेकर भी समस्याएं सामने आईं। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और BLO ने सब-डिविजनल अधिकारी (SDO) के सामने ही प्रदर्शन करते हुए चुनाव आयोग पर लापरवाही का आरोप लगाया।BLO जयंती टुडू ने कहा, “हमें यहां बुलाया गया, लेकिन आने के बाद पता चला कि कोई काम ही नहीं है। इस गर्मी में हमें बेवजह परेशान किया जा रहा है। न पानी की व्यवस्था है और न ही गाड़ी अंदर जाने दी जा रही है।

हम काफी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।”बाद में जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से माइकिंग कर बताया गया कि उन्हें गलतीवश बुला लिया गया था। सभी BLO को वापस घर जाने के लिए कहा गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि वे गुरुवार सुबह सीधे अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहें।इस घटना के बाद मतदान से पहले चुनाव आयोग और प्रशासनिक समन्वय को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *