ASANSOL

Suvendu Cabinet Expansion: 35 मंत्री कल लेंगे शपथ !

बंगाल मिरर, कोलकाता। लंबे इंतजार के बाद सोमवार को पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के पूर्ण मंत्रिमंडल का गठन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari ने रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी।गौरतलब है कि राज्य में भाजपा की जीत के बाद 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah की उपस्थिति में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ पांच अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की थी।

पहले चरण में Dilip Ghosh को पंचायत, पशुपालन और कृषि विपणन विभाग, Agnimitra Paul को नगर विकास तथा महिला एवं बाल कल्याण विभाग, Nisith Pramanik को उत्तर बंगाल विकास एवं खेल विभाग, Ashok Kirtania को खाद्य विभाग तथा Khudiram Tudu को आदिवासी विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।सूत्रों के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे लोकभवन में मंत्रिमंडल विस्तार समारोह आयोजित होगा, जहां राज्यपाल R. N. Ravi नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। बताया जा रहा है कि करीब 35 मंत्री शपथ ले सकते हैं।संभावित नए मंत्रियों में तापस राय, शंकर घोष, अर्जुन सिंह, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, शारद्वत मुखोपाध्याय, मालती रावा राय, अशोक डिंडा, उमेश राय और आनंदमय बर्मन के नाम चर्चा में हैं। हालांकि अंतिम सूची शपथ ग्रहण समारोह के समय ही स्पष्ट हो सकेगी।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *