बर्नपुर में भारतीय जनता अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा हेलमेट वितरण
*बंगाल मिरर, बर्नपुर, राजा बंदोपाध्यायः* आसनसोल के बर्नपुर स्थित चित्रा क्षेत्र में भारतीय जनता अल्पसंख्यक (माइनॉरिटी) मोर्चा की ओर से बुधवार को हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में आसनसोल उत्तर के विधायक कृष्णेंदु मुखोपाध्याय के साथ आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक गार्ड के पुलिस अधिकारियों ने भी उपस्थित रहकर हेलमेट वितरित किए।इस अवसर पर भाजपा विधायक ने कहा कि केवल कानून से बचने के लिए ही हेलमेट पहनना जरूरी नहीं है, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए भी हेलमेट पहनना अत्यंत महत्वपूर्ण है।














उन्होंने कहा कि प्रत्येक दोपहिया वाहन चालक को यह याद रखना चाहिए कि जब वह घर से बाहर निकलता है, तो घर पर कोई उसका इंतजार कर रहा होता है। इसलिए अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए।उन्होंने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित यह हेलमेट वितरण अभियान एक बहुत अच्छी पहल है। इससे न केवल लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि उन्हें अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति भी अधिक सचेत होने में मदद मिलेगी।


