बंगाल मिरर, शिल्पांचल टीम : Independence Day : 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर शिल्पांचल में शान से लहराया तिरंगा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शिल्पांचल में सुबह से उत्साह देखा गया। पश्चिम बर्दवान प्रेस क्लब में 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्य के कानून एवं लोक निर्माण मंत्री मलय घटक ने ध्वजारोहण किया। मौके पर गुरु सिंह चौधरी, हरिनारायण अग्रवाल समेत तमाम पत्रकार मौजूद थे। मंत्री ने इसके बाद दर्जनों स्थानों पर ध्वजारोहण किया। डीएम कार्यालय में जिला शासक विभु गोयल ने ध्वजारोहण किया। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में पुलिस कमिश्नर अजय ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। आसनसोल नगरनिगम में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गीत गाते हुए चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी एवं अन्य। आसनसोल बाजार कमेटी के आयोजन में मंत्री मलय घटक, थाना प्रभारी अभिजीत चटर्जी, बाजार कमेटी के बिनोद गुप्ता, संजय तिवारी, पिन्टू
Read More