बंगाल मिरर, आसनसोल : चुनाव से पहले आसनसोल में 24 घंटे के अंदर टीएमसी को भाजपा ने फिर झटका दिया है। आसनसोल नगरनिगम के 3 पूर्व पार्षदों ने भाजपा का दामन थामा। कोलकाता में भाजपा के कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष एवं भाजपा नेता जितेन्द्र तिवारी की मौजूदगी में पूर्व पार्षद अमित तुलस्यान, बापी व्हीलर तथा साधन पाल ने भाजपा का दामन थाम लिया। तीनों को झंडा थमाकर भाजपा में शामिल कराया गया। गौरतलब है कि पूर्व मेयर जितेन्द्र तिवारी मंगलवार शाम को ही भाजपा में शामिल हुए। वहीं आज शामिल हुए तीनों पूर्व पार्षद उनके करीबी हैं।
Read More