बंगाल मिरर, कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस में लगातार समाज के विभिन्न वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। बुधवार को कोलकाता स्थित तृणमूल भवन में उद्योगपति संदीप भालोटिया, बाउल कलाकार लखन दास, कार्तिक दास, डा. बादल अश्रु घाटा टीएमसी में शामिल हुए। तृणमूल महासचिव डा. पार्थ चटर्जी तथा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सभी को झंडा थमाकर टीएमसी में शामिल कराया। गौरतलब है कि राज्य में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं। इसके पहले पूरे राज्य में दल बदल का खेल चल रहा है। प्रशांत किशोर की टीम विभिन्न जिलों में समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों को टीएमसी में शामिल कराने के लिए सक्रिय है।
Read More