ASANSOLBengali NewsLatestWest Bengal

BREAKING : चुनाव के दौरान राजनीतिक लोगों को प्रशासक से हटाने का निर्देश

चुनाव आयोग ने प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति के लिए बनाई त्रिसदस्यीय कमेटी

बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता, कोलकाता : चुनाव आयोग का डंडा फिर चला है। राज्य के जिन नगर निकायों में बोर्ड की मियाद खत्म हो चुकी है, वहां प्रशासक के रूप में नियुक्त राजनीतिक दल  के लोगों को चुनाव आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू रहने के दौरान अस्थायी रूप से पद से हटाने का निर्देश दिया है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव, शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव तथा कार्मिक विभाग के प्रधान सचिव को लेकर त्रिसदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी राजनीतिक लोगों के जगह प्रशासनिक लोगों को नियुक्त करेगी। 

वहीं मुख्य सचिव से 22 मार्च की सुबह इस निर्देश पर क्या कार्रवाई की गई, उसकी रिपोर्ट मांगी गई है। अब देखना है कि राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकारी इस निर्देश पर क्या कार्रवाई करते हैं। गौरतलब है कि कोलकाता, आसनसोल समेत राज्य के 117 नगरनिगम एवं नगरपालिकाओं की मियाद समाप्त हो चुकी है। राज्य सरकार ने वहां प्रशासक की नियुक्ति की है। 

Leave a Reply