बराकर के गौरांग मंदिर में पूजा-अर्चना की राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री नदियाचांद बाउरी ने
*बंगाल मिरर, बराकर, राजा बंदोपाध्यायः* राज्य सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं लोक निर्माण (पब्लिक वर्क्स) विभाग के राज्य मंत्री नदियाचांद बाउरी ने मंगलवार को पश्चिम बर्दवान जिले के बराकर स्थित प्राचीन सिद्धेश्वरी मंदिर परिसर में गौरांग मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन किए। उन्होंने श्रीश्री सीताराम बाबा के चरणों में श्रद्धा अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।मंदिर के मुख्य सेवायत साधु हरे कृष्ण बाबा ने राज्य मंत्री का पुष्पगुच्छ एवं उत्तरीय भेंट कर स्वागत और सम्मान किया।














इसके बाद मंत्री ने पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया। मंत्री ने भी साधु हरे कृष्ण बाबा को फल और माला भेंट कर सम्मानित किया।बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नदियाचांद बाउरी ने कहा, “मैं विधायक बनने से पहले भी नियमित रूप से इस मंदिर में आता था। अब भगवान के आशीर्वाद और सीताराम बाबा की कृपा से मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं यथासंभव लोगों के साथ रहकर उनकी सेवा करता रहूंगा। सरकारी कार्यों की व्यस्तता के कारण इतने दिनों से मंदिर नहीं आ सका था। इसलिए आज यहां आकर आशीर्वाद लिया। देर होने के लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं।”


