ASANSOL

गो हत्या बंद करने एवं गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने हेतु 27 को देश के प्रत्येक जिलाधिकारी को ज्ञापन

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल राहा लेन स्थित श्री श्याम मंदिर आसनसोल में *गो सम्मान आवाहन अभियान* के तहत 27 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा को आगे बढ़ाने हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने बढ़कर के हिस्सा लिया।इस बैठक के लिए विशेष रूप से पधारी *मुस्कान दीदी* ने सबको संबोधित करते हुए कहा कि गो माता की रक्षा करना किसी एक व्यक्ति का कार्य नहीं है बल्कि सबोंकी जिम्मेदारी है। हम सब को मिलकर गौ माता को सम्मान एवं सुरक्षा दोनों दिलवाना ही पड़ेगा,आने वाले 27 जुलाई को पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिलाधिकारी को एक विशेष हस्ताक्षर अभियान कर (जो कि पूरे भारतवर्ष में चल रहा है)ज्ञापन सोपा जाएगा। इसमें गो हत्या बंद करने एवं गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने हेतु विनम्रता पूर्वक आवेदन किया जाएगा।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हम व्यवसायियों,स्कूल के छात्र-छात्राओं,एवं काम करने वाले कर्मचारी, मंदिर में आने वाले भक्तों, राहगीरों आदि से मिलकर उन्हें गौ माता के प्रति जागरूक करना है एवं हस्ताक्षर अभियान करवा कर इस कार्यक्रम को पूर्ण करना है।इस कार्यक्रम का दायित्व पूरे भारतवर्ष के संत समाज ने उठाया है और हमें उनके साथ खड़ा होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाना है।आज के कार्यक्रम पर मुख्य रूप से गो सम्मान अभियान मे हस्ताक्षर करवाने को लेकर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के पश्चात श्री श्याम सेवा ट्रस्ट आसनसोल श्याम मंदिर के द्वारा मुस्कान दीदी को श्यामपट्ट पहनकर सम्मानित किया गया।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *