Asansol Bar Election : राजेश तिवारी पुन: अध्यक्ष, बाणी मंडल सचिव निर्वाचित
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : आसनसोल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश तिवारी और सचिव वाणी मंडल पुन: निर्वाचित हुए। द्विवार्षिक कार्यकारिणी के लिए गहमागहमी के बीच चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर राजेश तिवारी 480 और अयन रंजन मुखर्जी 381 मत प्राप्त हुए। वहीं सचिव पद पर एक बार फिर वाणी मंडल बढ़त बड़े अंतर से जीते। सचिव के पद पर बानी मंडल को 655 तथा सुप्रिय हाजरा को 204 वोट मिले। । दो उपाध्यक्ष अभिजीत राय 398, सनातन धारा 364 वोट पाकर चुने गये। दो सहायक सचिव के पद पर मनिपद्म बनर्जी 329, तथा धीरेन चौधरी 287 पाकर निर्वाचित हुए। शांतनु बनर्जी 407 वोट पाकर कोषाध्यक्ष, अनिंदिता मुखोपाध्याय 451 वोट पाकर आडिटर चुनी गई। वहीं सात कार्यकारिणी सदस्य के लिए अभय गिरी 449, अनूप मुखर्जी 459, ऐंद्रिला चक्रबर्ती, 378 बिनोद कुमार चौधरी 345 , प्रीतिबाला कर्मकार 338, रतन कुमार दुबे 304, उज्वल कांति मंडल 401 निर्वाचित हुए है। बताया जाता है कि कुल मतदाताओं की संख्या 1025 है। जिसमें से 892 ने मतदान किया था। विजेताओं को अधिवक्ता प्रमोद सिंह, संग्राम सिंह, शिक्षक मुकेश झा, व्यवसायी बिकास चंद्र आदि ने बधाई दी।















Asansol Bar Election : आसनसोल बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के लिए गहमागहमी के बीच चुनाव हो रहा है। अधिवक्ताओं में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। कुल सात पदों के लिए मतदान हो रहा है। । मतदान के बाद शाम में मतगणना होगी।

कौन से पद के लिए कौन है उम्मीदवार ?
इस बार के चुनाव में अध्यक्ष के पद में राजेश तिवारी, अयन रंजन मुखर्जी तथा बलेंदु पांडेय खड़े हैं। उपाध्यक्ष के पद में सुब्रत दत्ता, अभिजीत राय, रामसुभग सिंह, सनातन धारा, धर्मदास मुखर्जी, तथा बासुदेव चौधरी खड़े हैं। सचिव के पद में बानी मंडल तथा सुप्रिय हाजरा खड़े हैं। सहायक सचिव के पद में आलोक कुमार माजी, चंदन पाल, मनिपदमा बनर्जी, अयंजित बनर्जी, देवाशीष आश, धीरेन चौधरी, मंतोष कुमार चौधरी तथा रीना बनर्जी ने अपनी नामांकन दाखिल की है। कोषाध्यक्ष के पद में अशोक घोष, शांतनु बनर्जी, नवीन कुमार बर्नवाल तथा अभिषेक चौबे खड़े हैं।
ऑडिटर के पद में प्रलय चटर्जी, अनिंदिता मुखोपाध्याय तथा देवाशीष बोष खड़े हैं। वहीं एग्जीक्यूटिव मेम्बर के पद में इस बार कुल 14 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया है, जिसमें अभय गिरी, अनिमेष कुमार सिन्हा, अनूप मुखर्जी, ऐंद्रिला चक्रबर्ती, बिनोद कुमार चौधरी, मंजिल चटर्जी, प्रीतिबाला कर्मकार, पुनीत कुमार शर्मा, राहुल राय, रंजन प्रसाद नोनिया, रतन कुमार दुबे, सोमेन घोष, उज्वल कांति मंडल तथा सूरज सिंह खड़े हैं।
- ” যুব সাথী ” প্রকল্প নিয়ে কটাক্ষ অগ্নিমিত্রা পালের, বাংলায় কর্মসংস্থান নিয়ে শাসক দল ও সরকারকে আক্রমণ
- আসানসোল পুরনিগম এলাকায় ১,৩০০টি কাজ ইতিমধ্যেই শুরু হয়েছে
- Lala को Supreme झटका ! चुनाव से पहले कईयों की बढ़ सकती है मुश्किलें
- পঞ্চমুন্ডির আসনে বসে পূজো হয় ৭০০ বছরের দলদলি কালীর
- আসানসোলে রানাঘাটের বিজেপি সাংসদ, ৩৬৫ ধারা জারি করে এসআইআর প্রক্রিয়া শেষ করার দাবি


